26 मार्च। विजयी आगाज करने वाली मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स मंगलवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को उसके ही गढ़ फिरोज शाह कोटला मैदान में टक्कर देने उतरेगी। जहां पहले मैच में दिल्ली ने मुंबई की मात दी,वहीं चेन्नई ने आरसीबी को हराया। 

Advertisement

वैसे सीएसके की टीम दिल्ली कैपिटल्स से आगे नजर आ रही है लेकिन ऋषभ पंत ने जिस तरह की बल्लेबाजी मुंबई इंडियंस टीम के खिलाफ की थी उससे हर फैन्स को उम्मीद है कि सीएसके के खिलाफ यह मैच भी कांटे की टक्कर वाली होगी।

Advertisement

आपको बता दें कि दिल्ली पहुंचकर सीएसके के कप्तान धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स टीम के युवा कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ टेबल टेनिस खेलते हुए नजर आए। दोनों ने जमकर टेबल टेनिस खेला। 

वहीं जब श्रेयस अय्यर के साथ धोनी टेबल टेनिस खेल रहे थे तो धोनी की वाइफ साक्षी भी मौजूद थी। साक्षी ने भी धोनी- श्रेयस अय्यर के टेबल टेनिस वाले गेम को देखकर काफी एंजॉय कर रही थी।

 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार