India vs West Indies 2nd Test: भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का दसवां शतक लगाया और बतौर कप्तान पांचवां शतक। 

Advertisement

ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय कप्तान

Advertisement

शुभमन गिल बतौर कप्तान भारत में अपनी पहली दो टेस्ट पारी 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। अहमदाबाद में हुए सीरीज के पहले टेस्ट मैच की इकलौती पारी में गिल ने 50 रन की पारी खेली थी। उनसे पहले विजय हजारे ने 1951 में इंग्लैंड के खिलाफ और सुनील गावस्कर ने 1978 में यह कारनामा किया था। 

कप्तान के तौर पर घरेलू टेस्ट पर पहली दो पारियों में 50+ रन बनाने वाले भारतीय कप्तान

विजय हजारे (164* और 155 बनाम इंग्लैंड, 1951)

सुनील गावस्कर (205 और 73 बनाम वेस्टइंडीज, 1978)

Advertisement

शुभमन गिल (50 और 67* बनाम वेस्टइंडीज, 2025)

रोहित और पंत को छोड़ा पीछे

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बतौर भारतीय सबसे ज्यादा रन बनान के मामले में गिल पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने  ऋषभ पंत को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 38 टेस्ट की 67 पारियों में 2764 रन बनाए हैं।

Advertisement

इसके अलावा वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में रोहित शर्मा (9) को पछाड़कर टॉप पर पहुंच गए हैं। 

ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय कप्तान

गिल दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने एक कैलेंडर साल में पांच टेस्ट शतक लगाए हैं। इससे पहले भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए विराट कोहली ने साल 2017 और 2018 में यह कारनामा किया था। 
विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा

Advertisement

वहीं बतौर भारतीय कप्तान पहली 12 टेस्ट पारियों में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में गिल तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने बतौर कप्तान छठा पचास प्लस स्कोर बनाते हुए विराट कोहली को पीछे छोड़ा। 

डॉन ब्रैडमैन को पछाड़ा

Also Read: LIVE Cricket Score

बतौर कप्तान सबसे कम टेस्ट पारियों में पांच शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में गिल तीससे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने 12 पारियों में यह मुकाम हासिल कर महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ा,जिन्होंने इसके लिए 13 पारियां खेली थी। उनसे आगे एलिस्टर कुक (9 पारी) और सुनील गावस्कर (10) हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार