Smaran Ravichandran: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को बड़ा झटका लगा है, टीम के स्टार स्पिनर एडम जाम्पा (Adam Zampa) चोटिल होकर आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल ने सोमवार (14 अप्रैल) को प्रैस रिलीज जारी कर इसकी पुष्टि की। हालांकि जाम्पा की चोट को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। 

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद ने जाम्पा की जगह कर्नाटक के 21 साल के बाएं हाथ के बल्लाज स्मरण रविचंद्रन को टीम में शामिल किया गया है। फ्रेंचाइजी ने उनको उनके बेस प्राइज 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है। 

Advertisement

स्मरण ने सात फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें 64.50 की औसत से 500 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने पंजाब के खिलाफ एक दोहरा शतक भी लगाया है। 2024 में डेब्यू करने वाले स्मरण ने दस फर्स्ट क्लास मैच भी खेल हैं, जिसमें 72.16 की औसत से 433 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक शामिल है। वहीं छह टी-20 में 170 की स्ट्राईक रेट से 170 रन बनाए हैं। 

तूफानी बल्लेबाजी के अलावा स्मरण गेंदबाजी में भी योगदान दे सकते हैं। 

स्मरण को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में किसी टीम ने नहीं खरीदा था, लेकिन इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विजय हजारे फाइनल में कर्नाटक के लिए विजयी शतक लगाया और रणजी ट्रॉफी में भी शतक लगाए। इसके अलावा कर्नाटक की टी-20 लीग महाराजा ट्रॉफी में 43.14 की औसत और 145.19 की स्ट्राईक रेट से 302 रन अपने खाते में डाले। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

गौरतलब है कि इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद ने अभी तक छह मैच खेले हैं और टीम सिर्फ दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में नौंवे नंबर पर है। हैदराबाद अपना अगला मैच 17 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार