भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने क्वीसलैंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र डे-नाइट टेस्ट में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। दूसरे दिन के खेल के दौरान एलिसा पैरी द्वारा डाले गए 52वें ओवर में चौका जड़कर मंधाना ने अपना शतक पूरा किया। यह मंधाना का टेस्ट में पहला शतक भी है। उन्होंने 170 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जिसमें 18 चौके और 1 छक्का जड़ा। 

Advertisement

कोहली के बाद किया ये कारनामा

Advertisement

मंधाना भारत के लिए डे-नाइट टेस्ट में शतक जड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई है। उनके अलावा पुरुष टीम के कप्तान विराट कोहली ने ही भारत के लिए डे-नाइट टेस्ट में शतक जड़ने का कारनामा किया है। कोहली ने नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में शतक जड़ा था।   

खास बात यह है कि मंधाना और कोहली, दोनों की जर्सी का नंबर 18 है। 

मंधाना ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक जड़ने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर भी बन गई हैं। 

सचिन-सौरव की बराबरी

Advertisement

इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट और वनडे शतक जड़ने वाली पहली ओपनिंग बल्लेबाज हैं। मंधाना से पहले सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और विराट कोहली जैसे दिग्गज क्रिकेटर ही ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट औऱ वनडे शतक जड़ने का कारनामा कर पाए थे। 

ऑस्ट्रेलिया में सबसे बड़ी पारी

Advertisement

पिछले 10 साल में ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट शतक जड़ने वाली मंधाना पहली क्रिकेटर हैं। उनसे पहले 2011 में इंग्लैंड की पूर्व बल्लेबाज चार्लोट एडवर्ड्स ने ऑस्ट्रेलिया में शतक जड़ा था। 

मंधाना ने 216 गेंदों में 22 चौकों और 1 छक्के की मदद से 127 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया में सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने वाली विदेशी महिला क्रिकेट बन गई है। उन्होंने इंग्लैंड की मौली हाइड का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जिन्होंने 1949 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में नाबाद 124 रनों की पारी खेली थी। 

मंधाना दूसरे दिन नाबाद 80 रन के स्कोर से आगे खेलने उतरी थी। भारतीय टीम ने पहले दिन दिन स्टंपस तक एक विकेट पर 132 रन बनाए थे। बारिश के चलते पहले दिन मात्र 44.1 ओवर का ही खेल हो सका था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार