भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने शुक्रवार (26 जुलाई) को बांग्लादेश के खिलाफ रनगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए महिला एशिया कप टी-20 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। मंधाना ने 39 गेंदों में नाबाद 55 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने नौ चौके और एक छक्का जड़ा।

Advertisement

इस अर्धशतकीय पारी के साथ की मंधाना महिला टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुच गई  है।  मंधाना के इस पारी के बाद 140 मैच की 134 पारियों में 3433 रन हो गए हैं।

Advertisement

वहीं हरमनप्रीत के नाम 152 पारियों में 3415 रन और लैनिंग ेक नाम 121 पारियों में 3405 रन दर्ज हैं।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 10 विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है। पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद बांग्लादेश ने 8 विकेट गवाकर 80 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 11 ओवर में बिना कोई विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली।  मंधाना के अलावा शेफाली वर्मा ने 28 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए।

भारत के लिए प्लेयर ऑफ द मैच रही तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर सिंह, जिन्होंने 10 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार