बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम एक बार फिर से विवाद में फंस गए हैं। पहले भी कन्नड़ लोगों के गुस्से का निशाना बन चुके सोनू इस बार आरसीबी के लिए किए गए ट्वीट के चलते फैंस के गुस्से का शिकार हो रहे हैं। सोनू निगम का एक्स पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने लिखा, "जबसे आरसीबी आईपीएल जीती है, तबसे दुनिया में कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है।"

Advertisement

यानि उन्होंने कहा कि आरसीबी के आईपीएल जीतने के बाद से दुनिया में कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है। सोनू के इस ट्वीट से आरसीबी के प्रशंसक काफी नाराज हैं और वो सोशल मीडिया पर इस बॉलीवुड सिंगर को काफी बुरा-भला कह रहे हैं। आरसीबी की जीत के बाद बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ देखने को मिली जिसमें कई लोगों की जान चली गई और उसके बाद एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

Advertisement

इतना ही नहीं विमान दुर्घटना के बाद इजरायल और ईरान के बीच भी युद्ध शुरू हो गया। अब भारत सरकार के सामने वहां से भारतीयों को लाने की चुनौती है। ऐसे में, सोनू निगम का ट्वीट आरसीबी के फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, एक मज़ेदार बात का खुलासा तब हुआ जब फैक्ट चेक में पाया गया कि सोनू निगम एक्स प्लेटफॉर्म पर हैं ही नहीं और किसी दूसरे यूजर ने, जिसका नाम भी सोनू निगम है, उसने आरसीबी को लेकर ये ट्वीट किया था और लपेटे में सोनू निगम आ गए। इसी कड़ी में मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो साफ कहती नजर आ रही हैं कि सोनू निगम एक्स पर हैं ही नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार