कई बार क्रिकेट के मैदान पर कुछ ऐसे पल घटित हो जाते हैं जो एक क्रिकेट फैन को बहुत ही स्पैशल महसूस कराते हैं। न्यूजीलैंड की महिला सुपर स्मैश लीग में  भी एक ऐसा ही पल देखने को तब मिला जब ओटैगो और वेलिंगटन के बीच मैच में डिवाइन ने ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेली। 

Advertisement

उन्होंने जिस छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया वो छक्का स्टेडियम में बैठी एक छोटी बच्ची के जा लगा। हालांकि, वो बच्ची बाल-बाल बच गई और उस गेंद से उसे ज्यादा चोट नहीं लगी। मैच के बाद डिवाइन ने कुछ ऐसी हरकत की जिसे वो छोटी लड़की कभी नहीं भूल पाएगी।

Advertisement

मैच खत्म होने के तुरंत बाद डिवाइन उस बच्ची के पास उसकी खैरियत पूछने के लिए पहुंची और इस दौरान उन्होंने उस बच्ची को अपनी कैप देने के साथ साथ एक सेल्फी भी ली और इस तरह सोफी ने उस छोटी बच्ची का दिन बेदह ही खास बना दिया।

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड की कप्तान ने इस मैच में 38 गेंदों में 108 रन की पारी खेली और इस दौरान 9 छक्के और 9 चौके भी जड़े। जिसके चलते उनकी टीम वेलिंग्टन ने 8.4 ओवरों में जीत के लिए मिला 129 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार