8 नवंबर। रोहित शर्मा ने अपने 100वें टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में भारत को अहम जीत का तोहफा दिया। रोहित के 85 रनों की बदौलत भारत ने गुरुवार को यहां सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए मैच में बांग्लादेश को आठ विकेट से हरा दिया।

Advertisement

इस जीत में रोहित शर्मा को उनके शानदार 85 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। आपको बता दें कि इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सीरीज में 1- 1 की बराबरी करने में सफल रही। यानि अब 10 नवंबर को होने वाला मैच निर्णायर मैच होगा।

Advertisement

इस मैच के दौरान कई नाट्किय लम्हों से फैन्स को गुजरना पड़ा। एक ओऱ जहां ऋषभ पंत की बचकानी गलती के कारण लिटन दास स्टंप आउट होने से बच गए तो वहीं दूसरी ओर थर्ड अंपायर से भी एक अनोखी गलती हो गई।

हुआ ये कि सौम्य सरकार को युजवेंद्र चहल ने अपनी शानदार गेंद पर स्टंप आउट कर दिया। ऐसे में थर्ड अंपायर ने फॉर्मलिटी के लिए टीवी रिप्ले में यह पता लगाना चाहा कि कहीं ऋषभ पंत ने गेंद स्टंप के आगे से तो नहीं पकड़ी है। टीवी रिप्ले में साफ हो गया कि इस बार ऋषभ पंत से गलती नहीं हुई है। 

ऐसे में थर्ड अंपायर ने अपना फैसला स्क्रीन पर दिखाया। यहां पर थर्ड अंपायर से गलती से गलत बटन दब गया जिसके कारण स्क्रीन पर नॉट आउट का फैसला दिखाया गया। ऐसे में हर कोई हैरान रह गया। वहीं थर्ड अंपायर ने अपनी भूल को सुधारते हुए आउट का फैसला दे दिया। 

वहीं मैदान पर कप्तान रोहित शर्मा अंपायर की ऐसी गलती देख हैरान रह गए और अपशब्द कहते हुए नजर आए तो वहीं ऋषभ पंत भी अंपायर की इस गलती पर मुस्कुरा रहे थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार