South Africa WTC Final: साउथ अफ्रीका ने सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस रोमांचक जीत ते साथ ही साउथ अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। पहली बार है जब साउथ अफ्रीका फाइनल में पहुंची है।

Advertisement

साउथ अफ्रीका को जीत के  लिए 148 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन एक समय स्कोर 99 रन पर 8 विकेट हो गया था। कागिसो रबाडा और मार्को यान्सेन ने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए नौंवे विकेट के लिए 51 रनों की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।  

Advertisement

पाकिस्तान टीम तीसरे दिन 237 रनों पर ऑलआउट हुई थी और दिन के अंत तक साउथ अफ्रीका ने 27 रन के कुल स्कोर पर 3 विकेट गवा दिए थे। चौथे दिन पहले सत्र में मोहम्मद अब्बास की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे साउथ अफ्रीका की पारी लड़खड़ा गई। साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान टेम्बा बावुमा ने 78 गेंदों में 40 रन, एडेन मार्करम ने 63 गेंदों में 37 रन और कागिसो रबाडा ने 26 गेंदों में नाबाद 31 रन की पारी खेली।

पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में मोहम्मद अब्बास ने 6 विकेट, खुर्रम शहजाद और नसीम शाह ने 1-1 विकेट लिया।

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पाकिस्तान ने पहली पारी में 211 रन बनाए थे। जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 301 रन बनाकर 90 रन की अहम बढ़त हासिल की। 

मार्करम को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला केपटाउन के न्यलैंड्स मैदान पर 3 जनवरी से खेला जाएगा। 


 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार