2 फरवरी,(CRICKETNMORE)। कप्तान फाफ डु प्लेसिस और रीजा हैंड्रिक्स के तूफानी अर्धशतक औऱ डेविड मिलर की शानदार फील्डिंग की बदौलत साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड में खेले गए पहले टी-20 मैच में पाकिस्तान को 6 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। 

Advertisement

जीत के लिए 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बना सकी।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। फाफ डु प्लेसिस ने 45 गेंदों में 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 78 रन और रीजा हैंड्रिक्स ने 41 गेंदों में 8 चौकों औऱ 2 छक्कों की मदद से 74 रन की पारी खेली।

इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरूआत काफी खराब रही औऱ ओपनिंग बल्लेबाज फखर जमान सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद बाबर आजम (38), हुसैन तलत (40) और कप्तान शोएब मलिक (49) टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया, लेकिन डेविड मिलर ने शानदार फील्डिंग से पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया। मिलर ने शानदार फील्डिंग करते हुए 4 कैच पकड़े औऱ दो खिलाड़ियों को रनआउट किया। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार