सेंचुरियन, 6 फरवरी (CRICKETNMORE)| साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने यहां सुपरस्पोर्ट पार्क में बुधवार को खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में श्रीलंका को 39 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली। साउथ अफ्रीका ने पहला मैच सात विकेट से और दूसरा दो विकेट से जीता था। 

Advertisement

मेजबान साउथ अफ्रीका ने तीसरे मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 163 रन का मजबूत स्कोर बनाया और फिर श्रीलंका को आठ विकेट पर 124 रन पर रोक दिया। 

Advertisement

श्रीलंका के लिए कप्तान चमारी अटापट्टु ने 36 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 43 रन बनाए। उनके अलावा शशिकला सिरीवर्धने ने 29, हसिनी परेरा ने 13 और हर्षिथा मदावी ने 11 रन का योगदान दिया। बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। 

साउथ अफ्रीका की ओर से नादिने डी क्लर्क ने तीन, शबनीम इस्माइल ने दो और मारिजाने कैप, मसबाता क्लास और सुने लुस ने एक-एक विकेट झटके।

इससे पहले, साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर खेलने के बाद पांच विकेट पर 163 रन का स्कोर खड़ा किया। 

मेजबान टीम की ओर से कप्तान डेन वान निकर्क ने 38, तजमील ब्रिट्स ने 36, लारा गुडेल ने 35, सुने लुस ने 26 और मेरिजाने कैप ने 19 रन बनाए। 

Advertisement

श्रीलंका की ओर से ओसादी राणासिंघे, कप्तान चमारी अटापट्टु, इनोका राणावीरा और कविशा दिलहारी ने एक-एक विकेट चटकाए। 

लुस को प्लेयर ऑफ द मैच और कप्तान डेन वान को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार