केपटाउन, 7 फरवरी | भारत ने बुधवार को न्यूलैंड्स क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका के सामने 304 रनों का लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट खोकर 303 रन बनाए। स्कोरकार्ड

भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 160 रनों की पारी खेली। यह उनके करियर का 34वां शतक है और कप्तान के तौर पर 12वां। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 76 रन बनाए। 

कोहली ने अपनी पारी में 159 गेंदों का सामना किया और 12 चौके और दो छक्के लगाए। धवन ने अपनी पारी में 63 गेंदों पर 12 चौके जड़े। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

दक्षिण अफ्रीका के लिए ज्यां पॉल ड्यूमिनी ने दो विकेट लिए। कागिसो राबादा, क्रिस मौरिस,आंदिले फेहलुकवायो, इमरान ताहिर को एक-एक सफलता मिली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार