सेंट लूसिया में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में जीत के लिए 324 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म तक बिना किसी नुकसान के 15 रन बना लिए हैं। कप्तान क्रैग ब्रैथवेट (5) औऱ कीरन पॉवेल (9) नाबाद पवेलियन लौटे। 

Advertisement

इससे पहले केमार रोच और काइल मेयर्स की शानदार गेंदबाजी की दम पर वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को दूसरी पारी में 174 रनों पर ढेर कर दिया। रोच ने 4 और मेयर्स ने 3 विकेट अपने खाते में डाले। 

पहली पारी की 149 रनों की बढ़ते के चलते साउथ अफ्रीका ने कैरेबियाई टीम को 324 रनों का लक्ष्य दिया।

साउथ अफ्रीका के लिए रैसी वैन डर डुसेन टॉप स्कोर रहे, वह 75 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम के 7 बल्लेबाज तो दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। डुसेन के अलावा कागिसो रबाडा ने 40 रनों का योगदान दिया था। 

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने पहली पारी में क्विंटन डी कॉक (96) और कप्तान डीन एल्गर (77) के शानदार अर्धशतकों के दम पर 298 रन बनाए थे। 

Advertisement

इसके जवाब में मेजबान वेस्टइंडीज पहली पारी में 149 रनों पर ढेर हो गई। जिसमें जर्मेन ब्लैकवुड (49) और शाई होप (44) टॉप स्कोरर रहे। 
साउथ अफ्रीका ने लिए पहली पारी में वियान मुल्डर ने सिर्फ 1 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा रबाडा, लुंगी एंगिडी, केशव महाराज ने 2-2 और एनरिक नॉर्खिया ने 1 विकेट लिया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार