South Africa's Champions Trophy 2025 Squad: साउथ अफ्रीका ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए सोमवार (13 जनवरी) को अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje ) और लुंगी एंगिडी(Lungi Ngidi) की वापसी हुई है। दोनों चोटिल होने के चलते पूरे होम इंटरनेशनल सीजन में नहीं खेल पाए थे। नॉर्खिया पैर की अंगुली टूटने औऱ एंगिडी ग्रोइन में चोट के कारण टीम से बाहर थे। 

Advertisement

15 सदस्यीय टीम की कप्तानी टेम्बा बावुमा करेंगे और चुने गए खिलाड़ियों में दस भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में खेले थे। वियान मुल्डर, टॉनी डी जॉर्जी और रयान रिकेल्टन का यह पहला सीनियर आईसीसी इवेंट होगा। 

Advertisement

तेज गेंदबाजी में नॉर्खिया के अलावा कागिसो रबाडा और मार्को यान्सेन हैं। वहीं स्पेशलिस्ट स्पिनर के तौर पर केशव महाराज के साथ तबरेज शम्सी हैं। 

साउथ अफ्रीका चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप बी का हिस्सा है, जिसमें उनसे अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीम है। साउथ अफ्रीका अपना पहला मैच 21 फरवरी को करांची में खेलेगी। इसके बाद 25 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रावलपिंडी में और आखिरी ग्रुप मैच इंग्लैंड के खिलाफ 1 मार्च को खेलेगी। 

ग्रुप ए और ग्रुप बी की दो टॉप टीमें टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करेंगी।  चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरूआत 19 फरवरी से होगी और मुकाबले पाकिस्तान और यूएई में खेले जाएंगे। 2017 के बाद पहली बार यह टूर्नामेंट खेला जा रहा है और मेजबान पाकिस्तान मौजूदा चैंपियन है। 

बता दें कि आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीमों के ऐलान के लिए आखिरी तारीख 12 जनवरी रखी थी। 

Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए साउथ अफ्रीका की टीम

टेम्बा बावुमा (कप्तान), टॉनी डी जॉर्जी, मार्को यान्सेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एंगिडी, एनरिक नॉर्खिया, कागिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डुसेन।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार