गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने शनिवार को तारौबा के ब्रायन लारा क्रिकेट अकेडमी में खेले गए रोमांचक मुकाबले में जमैका तलावास को 14 रनों से हरा दिया।  आंद्रे रसेल की 52 रनों की तूफानी पारी भी जमैका को जीत के लिए कम पड़ गई। गुयाना के 118 रनों के जवाब में जमैका निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 104 रन ही बना सकी। सीपीएल के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा डिफेंड किया गया यह सबसे कम स्कोर है। 

Advertisement

गुयाना की तीन मैचों में यह लगातार दूसरी जीत और जमैका की तीन में लगातार दूसरी हार है। 

Advertisement

गुयाना अमेजन वॉरियर्स की पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करन उतरी गुयाना की शुरूआत शानदार रही और ब्रैंडन किंग (29) और चंद्रपॉल हेमराज (21) को जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 5.4 ओवरों में 56 रन जोड़े। पहला विकेट गिरने के बाद गुयाना की पारी लड़खड़ा गई 100 के आंकड़े तक पहुंचते-पहुंचते 8 खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। 

रॉस टेलर के 30 गेदों में 21 रन और नवीन उल हक के 17 गेंदों में 14 रन की पारी की बदौलत गुयाना 19.1 ओवर में 118 रन बना पाई। टीम के सात बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए। 

जमैका के लिए कार्लोस ब्रैथवेट और मुजीब उर रहमान और कार्लोस ब्रैथवेट ने 3-3 विकेट हासिल किए। वहीं संदीप लामिचाने और आंद्रे रसेल के खाते में 1 विेकेट आया।

Advertisement

जमैका तलावास की पारी

छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमैका की शुरूआत बहुत ही खराब रही औऱ टॉप-3 बल्लेबाज 4 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए।  इसके बाद कप्तान रोवमैन पॉवेल ने आसिफ अली के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की औऱ चौथे विकेट के लिए 30 रन जोड़े। लेकिन आसिफ के आउट होने के बाद पारी लड़खड़ा गई और कार्लोस ब्रैथवेट (5), रोवमैन पॉवेल (23) और संदीप लामिचाने भी चलते बने।

स्कोर 16 ओवरों में 59 रनों पर 7 विेकेट था औऱ आंद्रे रसेल एक छोर पर टिके हुए थे। रसेल ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 37 गेदों में 4 चौकों औऱ 5 छक्कों की मदद से नाबाद 52 रन बनाए। हालांकि उनके रन टीम की जीत के लिए नाकाफी रहे।

Advertisement

गुयाना के लिए कप्तान क्रिस ग्रीन ने 2 विकेट, वहीं इमरान ताहिर,एश्मेड नेड,नवीन उल हक. कीमो पॉल और चंद्रपॉल हेमराज ने 1-1 विकेट हासिल किया।

मैन ऑफ द मैच

नवीन उल हक को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन और 19वें ओवर में आंद्र रेसल के खिलाफ शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

संक्षिप्त स्कोर: गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने 20 ओवरों में 118 (ब्रैंडन किंग 29; मुजीब उर रहमान 3-18, कार्लोस ब्रैथवेट 3-14) ने जमैका तलावास 20 ओवर में 104/7 को (आंद्रे रसेल 52 नाबाद, क्रिस ग्रीन 2-10, एशमेड नेड 1-10) को 14 रन से हराया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार