26 अप्रैल, हैदराबाद (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 के 25वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को 13 रनों से हरा दिया। स्कोरकार्ड
सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने कमाल किया और पंजाब के बल्लेबाजों को बांधे रखा। संदीप शर्मा के खाते में 2 विकेट आए। वहीं राशिद खान ने 3 विकेट चटकाए। इसके साथ- साथ शाकिब अल हसन ने 2 विकेट चटकाए। बेसिल थंपी को 2 विकेट मिला।
किंग्स इलेवन पंजाब के तरफ से केएल राहुल ने 32 रन, क्रिस गेल ने 23 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज जमकर खेल नहीं पाया।
इससे पहले आपको बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाज अंकित राजपूत ने कहर बरपाया जिससे सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 132 रन ही बना पाई थी। अंकित राजपूत ने 5 विकेट चटकाए थे।