27 मई, मुंबई (CRICKETNMORE)। चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद आज वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के फाइनल में आमने-सामने होंगे।
हैदराबाद की ताकत उसकी गेंदबाजी है, जिसने सीजन में छोटे से छोटे लक्ष्य का बचाव किया है। भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, शाकिब अल हसन और सिद्धार्थ कौल से सजी हैदराबाद की गेंदबाजी आक्रामक है।
वैसे आजके फाइनल मैच में हैदराबाद की टीम में बदलाव होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। हो सकता है कि मनीष पांडे को फिर से इस बड़े मैच में मौका दिया जाए।
सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियमसन (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, शिखर धवन, शाकिब अल-हसन, मनीष पांडे/ दीपक हुड्डा, कार्लोस ब्रैथवेट, यूसुफ पठान, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), राशिद खान, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा