अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम टी-20 वर्ल्ड कप जीतने में सफल रही तो इसके पीछे सबसे बड़ी वजह मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे डेविड वार्नर थे। हालांकि, टी-20 वर्ल्ड कप से पहले वॉर्नर एक बुरे दौर से गुजर रहे थे। आईपीएल फ्रेंचाईजी सनराईजर्स हैदराबाद ने तो उन्हें ना सिर्फ कप्तानी से हटा दिया था बल्कि प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया था।

Advertisement

हैदराबाद की टीम ने वॉर्नर के साथ ये बर्ताव क्यों किया। इस सवाल का जवाब हर क्रिकेट फैन जानना चाहता है और अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी ने अब खुद खुलासा किया है कि वार्नर को उस दौर से क्यों गुजरना पड़ा था और ऐसा क्या हुआ था कि वॉर्नर जैसे स्टार खिलाड़ी को कप्तानी के साथ-साथ प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया गया था।

Advertisement

मूडी जो SRH में क्रिकेट के निदेशक भी हैं, ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के साथ बातचीत में इस बारे में खुलकर बताते हुए कहा, “डेविड वार्नर एक प्रतिष्ठित टी 20 खिलाड़ी रहे हैं। लेकिन वॉर्नर जैसे लोगों को सिर्फ इस फॉर्मेट में स्टार कहना गलत है। वो एक चैंपियन खिलाड़ी हैं। इस वर्ल्ड कप तक आने से पहले उनकी स्थिति थोड़ी निराशाजनक थी। उन्हें सनराइजर्स टीम से बाहर कर दिया गया था।"

आगे बोलते हुए मूडी ने कहा, “लेकिन सच्चाई ये भी है कि सनराइजर्स एक ऐसे पॉइंट पर पहुंच गया था जहां से वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकते थे। इसलिए जेसन रॉय और टीम में शामिल युवा खिलाड़ियों को देखने के लिए वॉर्नर को बाहर किया गया था। इसलिए हम एक फ्रैंचाइज़ी के रूप में ये प्लान कर रहे थे कि 2022 में हैदराबाद की टीम कैसी दिखेगी।”

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार