एशिया कप 2022 का आगाज़ हो चुका है लेकिन ये आगाज़ श्रीलंका के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में दसुन शनाका की टीम सिर्फ 105 रन ही बना पाई। अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया और गेंदबाज़ों ने अपने कप्तान के फैसले को बिल्कुल सही साबित किया।

Advertisement

हालांकि, इस मैच के दूसरे ही ओवर में एक विवादित फैसला भी देखने को मिला। पथुम निसांका का आउट होना एक बड़ी चर्चा का विषय बन गया। नवीन उल हक की गेंद पर निसांका को ऑन-फील्ड अंपायर ने कैच आउट दे दिया लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाज ने इस फैसले को रिव्यू करने का फैसला किया। इसके बाद टीवी अंपायर ने रिप्ले देखा और रिप्ले में देखने को मिला कि अल्ट्रा-एज पर बिल्कुल ना के बराबर स्पाइक था।

Advertisement

ये घटना दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर हुई जब थर्ड अंपायर ने निसांका को बिना किसी उचित प्रमाण के आउट दे दिया। हालांकि, ऐसा इसलिए भी हुआ क्योंकि ऑन-फील्ड अंपायर ने पहले ही श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज को आउट दे दिया था और तीसरे अंपायर को कोई निर्णायक सबूत नहीं मिला जिसके चलते उन्हें भी आउट देना पड़ा।

अंपायर के इस फैसले की काफी आलोचना की जा रही है और कई लोगों का मानना है कि निसांका आउट नहीं थे। ऐसे में आप लोग भी वीडियो देखकर फैसला कीजिए कि निसांका आउट थे या नहीं। वहीं, इस मैच की बात करें तो श्रीलंका की मज़बूत बल्लेबाजी अफगानिस्तान के सामने घुटने टेक गई और सिर्फ 105 रन बना पाई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार