NZ vs SL 1st ODI: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में धूल चटाने के बाद वनडे सीरीज का आगाज़ भी कुछ उसी अंदाज में किया है। ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में न्यूज़ीलैंड ने श्रीलंका को चारों खाने चित्त करते हुए 198 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली है। इस मैच के बाद श्रीलंकाई टीम को अभी भी इस दौरे पर अपनी पहली जीत का इंतजार है।

Advertisement

इस मैच में वैसे तो कई मज़ेदार पल भी देखने को मिले लेकिन एक ऐसी घटना भी देखने को मिली जिसने दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को हिलाकर रख दिया है। दरअसल, इस मैच में श्रीलंकाई बल्लेबाज को सिर्फ इसलिए आउट नहीं दिया गया क्योंकि जिंग बेल्स की बैटरी खत्म हो गई थी। ये घटना श्रीलंकाई पारी के 18वें ओवर में देखने को मिली।

Advertisement

ये ओवर न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबज ब्लेयर टिकनर कर रहे थे और ओवर की चौथी गेंद पर चमिका करुणारत्ने ने दो रन लेने के लिए शॉट खेला लेकिन फील्डर की मुस्तैदी के कारण उन्हें दूसरे रन को मना करना पड़ा और जब तक वो वापस क्रीज में वापस आते तब तक टिकनर ने गेंद से गिल्लियां उड़ा दी थी। हालांकि, अंपायर ने इस रनआउट के फैसले को थर्ड अंपायर को रेफर कर दिया और इसके बाद असली कहानी शुरू हुई।

रिप्ले में साफ देखा जा सकता था कि करुणारत्ने का बल्ला क्रीज़ के अंदर आने से पहले ही टिकनर ने गिल्लियां उड़ा दी थी लेकि थर्ड अंपायर ने कई रिप्ले देखने के बाद करुणारत्ने को सिर्फ इसलिए आउट नहीं दिया क्योंकि जब गेंद का स्टंप से संपर्क हुआ तो गिल्लियों की लाइट नहीं जली थी और इसी के चलते थर्ड अंपायर ने इसे नॉट आउट करार दिया। इसके बाद गिल्लियों की जांच की गई तो पता चला कि जिंग बेल्स की बैटरी ही खत्म हो गई थी जिसकी वजह से गेंद स्टंप से टकराने के बाद भी गिल्लियों की बत्ती नहीं जली।

इस घटना के चलते आईसीसी की सोशल मीडिया पर काफी फजीहत हो रही है जबकि जिंग बेल्स का विवाद एक बार फिर से शुरू हो गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार