15 फऱवरी, (CRICKETNMORE)। कुशल मेंडिस के तूफानी शतक की बदौलत श्रीलंका ने पहले टी20 इंटरनेशनल में मेजबान बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा रिया। श्रीलंका ने सिर्फ 16.4 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाकर आसानी से मैच जीत दिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह श्रीलंका की सबसे बड़ी जीत है।

Advertisement

मेंडिस और गुनाथिलका की जोड़ी ने मिलकर श्रीलंका को शानदार शुरुआत दी औऱ सिर्फ 4.4 ओवरों में 53 रन बना दिए।  मेंडिस ने 27 गेंदों में 8 चौकों औऱ 2 छक्कों की मदद से 53 रन और गुनाथिलका ने 12 गेंदों में 30 रन बनाए। इसके बाद दशुन शनाका ने 24 गेंदों में नाबाद 42 रन और थिसारा परेरा ने 18 गेंदों में नाबाद 39 रन की आतिशी पारी खेली।

Advertisement

बांग्लादेश के लिए नजामुल हसन ने दो औऱ रुबेल हुसैन और अफीफ हुसैन ने एक-एक विकेट हासिल किया।

 

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम मुशफिकुर रहीम और सौम्य सरकार के शानदार अर्धशतकों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए हैं। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बांग्लादेश का सबसे बड़ा स्कोर है। 

बांग्लादेश के लिए मुशफिकुर ने सबसे ज्यादा नाबाद 66 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का जड़ा। इसके अलावा सौम्य सरकार ने 51 रन और महमूदुल्लाह ने 43 रन की शानदार पारी खेली।  

Advertisement

श्रीलंका के लिए जीवन मेंडिस ने दो, दनुष्का गुनाथिलका, इसूरु उदाना और थिसारा परेरा ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार