29 जुलाई,(CRICKETNMORE)। श्रीलंका ने यहां आर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। श्रीलंका की अपने घर में पिछले 44 महीनों में यह पहली सीरीज जीत है। श्रीलंका ने पहला मैच 91 रनों से जीता था। अविश्का फर्नांडो को उनकी शानदार पारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 238 रन का स्कोर बनाया, जिसे श्रीलंका ने 44.4 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

Advertisement

बांग्लादेश टीम की शुरूआत बहुत खराब रही औऱ 117 रन के स्कोर तक 6 विकेट गिर गए। इसके बाद मुश्फिकुर रहीम ने मेहदी हसन के साथ मिलकर पारी को संभाला और सातवें विकेट के लिए 84 रन जोड़े।  मुश्फिकुर शतक पूरा करने से 2 रन से चूक गए। उन्होंने 110 गेंदों में 6 चौकों औऱ 1 छक्के की मदद से नाबाद 98 रन बनाए। वहीं हसन ने 49 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 43 रन की पारी खेली। जिसके दम पर बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए। 

श्रीलंका के लिए गेंदबाजी में नुवान प्रदीप, इसुरू उदाना और अकिला धनंजया ने 2-2 विकेट अपने खाते में डाला,जबकि दो खिलाड़ी रनआउट हुए।  

इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकन टीम की शुरूआत अच्छी रही और अविश्का फर्नांडो और कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने मिलकर पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़े।  अविश्का फर्नाडो ने 82, एंजेलो मैथ्यूज ने नाबाद 52, कुसल मेंडिस ने नाबाद 41, कुसल परेरा ने 30 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। 

बांग्लादेश की ओर से मुस्ताफिजुर रहमान ने दो और मेहदी हसन ने एक विकेट लिया। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार