Sri Lanka vs Pakistan 3rd T20I Highlights: वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) की शानदार गेंदबाजी और कप्तान दसुन शनाका (Dasun Shanaka) की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर श्रीलंका क्रिकेट टीम ने रविवार (11 जनवरी) को रनगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले घए तीसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान को 14 रन से हरा दिया और सीरीज 1-1 बराबरी पर खत्म की। 

Advertisement

बारिश के काऱण ओवरों की संख्या घटाकर 12 ओवर प्रति पारी की गई और पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद श्रीलंका ने 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन का विशाल स्कोर बनाया। 

Advertisement

शनाका ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 377.78 की स्ट्राईक रेट से 9 गेंदों में 34 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के जड़े। इसके अलावा कुसल मेंडिस ने 16 गेंदों में 30 रन, जनिथ लियांगे ने 8 गेंदों मे 22 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। 

पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी में मोहम्मद वसीम जूनियर ने 3 विकेट, नसीम शाह, मोहम्मद नवाज और फहीम अशरफ ने 1-1 विकेट लिया। 

इसके जवाब में पाकिस्तान 8 विकेट गवाकर 146 रन तक पहुंच पाई। जिसमें कप्तान सलमान आगा ने 12 गेंदों में 45 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के जड़े। वहीं मिडल ऑर्डर में मोहम्मद नवाज ने 15 गेंदों में 28 रन और ख्वाजा नफे ने 15 गेंदों में 26 रन का योगदान दिया। लेकिन टीम के 7 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

हसरंगा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 35 रन देकर 4 विकेट अपने खाते में डाले, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनके अलावा मथीशा पथिराना ने 2 विकेट और इशान मलिंगा ने 1 विकेट हासिल किया।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार