श्रीलंका ने शुक्रवार को पल्लेकेले में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में जिम्बाब्वे को 184 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही श्रीलंका ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। श्रीलंका के 254 रनों के जवाब में जिम्ब्बावे की टीम 70 रनों पर ही ढेर हो गई। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरूआत शानदार रही और पथुम निशंका और कुसल मेंडिस ने मिलकर पहले विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की। इसके बाद थोड़े-थोड़ अंतर पर विकेट गिरते रहे। 

Advertisement

टॉप स्कोरर रहे निशंका ने 66 गेंदों में छह चौकों की मदद से 55 रनों की पारी खेली। वहीं चरित असलंका ने 56 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 52 रन बनाए। निचले क्रम में में चमिका करुणारत्ने ने 30 रन और रमेश मेंडिस ने 26 रनों का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेफ्री वेंडरसे की शानदार गेंदबाजी के आगे 24.4 ओवरों में सिर्फ 70 रनों पर सिमट गई। ताकुद्ज़्वानाशे कैटानो (19) और रयान बर्ल (15) के अलावा जिम्बाब्वे का कोई और बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका।  

वेंडरसे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7.4 ओवरों में सिर्फ 10 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा दुष्मंथा चमीरा और रमेश मेंडिस के खाते में दो-दो, महीश दीक्षाना और चमिका करुणारत्ने में एक-एक विकेट आया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार