श्रीलंकाई टेस्ट टीम के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जहां उन्होंने पत्रकारों के कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक पत्रकार ने उनसे शाकिब अल हसन के बारे में एक सवाल करते हुए उनके खिलाफ श्रीलंका की प्लानिंग के बारे में पूछा लेकिन डी सिल्वा ने जवाब देने से ही मना कर दिया।

Advertisement

इस इंटरव्यू का ये भाग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शुक्रवार को प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार पूछता है, "क्या आपके पास शाकिब अल हसन के खिलाफ कोई प्लानिंग है?"

Advertisement

पत्रकार को जवाब देते हुए डी सिल्वा ने मुस्कुराते हुए कहा, ''मैं अभी ये नहीं बता सकता।''

पत्रकार ने आगे कहा, "आप शाकिब अल हसन के बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं?"

डी सिल्वा ने फिर से शांत भाव से कहा, “मैं क्यों करूं? वो मेरी टीम में नहीं है। आपको बांग्लादेश के कप्तान (नजमुल हुसैन शान्तो) से पूछना चाहिए।"

पत्रकार ने आगे बोलते हुए कहा, "वो विरोधी टीम में है।"

Advertisement

धनंजय ने जवाब दिया और कहा, “तो, मुझे उसके बारे में क्यों बात करनी चाहिए? मैं क्यों जवाब दूं?"

इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद मीडियाकर्मी को हस्तक्षेप करना पड़ा और उन्होंने पूछा, "क्या सवाल है?"

धनंजय ने जवाब में कहा, ''वो मुझसे शाकिब के बारे में पूछ रहे हैं।''

Advertisement

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि सिलहट में पहला टेस्ट मिस करने के बाद शाकिब चट्टोग्राम में बांग्लादेश टीम में शामिल हो गए। वो लगभग 12 महीने बाद इस प्रारूप में खेल रहे हैं। इस टेस्ट की बात करें तो श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और ओपनर्स ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए पहले विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की। श्रीलंका ने इस टेस्ट मैच की शानदार शुरुआत की है ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि पहले दिन बांग्लादेशी गेंदबाज वापसी कर पाते हैं या नहीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार