दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए एशिया कप फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 233 रन से हराकर छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया। अफगानिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट में पहला मैच हारने के बाद श्रीलंका ने एक भी मैच नहीं गंवाया और धमाकेदार अंदाज़ में सभी टीमों को चित्त कर दिया। इस जीत से ज्यादा, श्रीलंका ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे निश्चित रूप से लंबे समय में उनके आत्मविश्वास में मदद मिलेगी।

Advertisement

दासुन शनाका की इस टीम में कोई सुपरस्टार नहीं था लेकिन पूरी टीम एक सुपरस्टार टीम की तरह खेली।.देश पिछले कुछ महीनों में आर्थिक संकट के दौर से गुजरा है और निश्चित तौर पर इस जीत से श्रीलंकाई फैंस खुश होंगे। इस शानदार जीत के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम का जश्न भी खूब वायरल हो रहा है जिसे देखकर ये पता लगाया जा सकता है कि ये जीत उनके लिए कितनी मायने रखती है।

Advertisement

इस वीडियो में खिलाड़ियों को एक साथ गाते हुए और सेल्फी लेते हुए भी देखा गया। इस दौरान कई खिलाड़ी टेबल पर चढ़कर नाच रहे थे तो कुछ जमीन पर खड़े होकर झूम रहे थे। ये जश्न ऐसा था कि इसे ना सिर्फ फैंस बल्कि खिलाड़ी भी आने वाले कुछ सालों तक याद रखेंगे। वहीं, अगर एशिया कप की बात करें तो भारत के अब तक के सात एशिया कप खिताबों के रिकॉर्ड की बराबरी करने से श्रीलंका की टीम अब सिर्फ एक और खिताब दूर है।

श्रीलंका की टीम ने एशिया कप में जिस तरह से भारत और पाकिस्तान को चित्त किया है ये उन्हें आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भी आत्मविश्वास देगा और अगर ये टीम आपको सेमीफाइनल में दिखती है तो किसी भी क्रिकेट फैन को अतिश्योक्ति नहीं होनी चाहिए क्योंकि इस टीम में 11 खिलाड़ी नहीं 11 भाई खेलते हुए दिख रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार