श्रीलंकाई स्पिनर अकिला धनंजय के गेंदबाजी एक्शन को आईसीसी ने हरी झंडी दे दी है। धनंजय को संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के चलते अगस्त में एक साल के लिए बैन कर दिया गया था।

Advertisement

आईसीसी ने शनिवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

Advertisement

उन्होंने कहा, "आईसीसी आज इस बात की घोषणा करती है कि श्रीलंका के ऑफ स्पिनर अकिला धनंजय के गेंदबाजी एक्शन की जांच की गई और उनके एक्शन को सही पाया गया है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी कर सकते हैं।"

धनंजय के गेंदबाजी एक्शन की शिकायत 29 अगस्त 2019 को न्यूजीलैंड के खिलाफ गाले टेस्ट में की गई थी। इसके एक साल बाद उनको बैन किया गया था।

कोविड-19 के कारण आईसीसी से मान्यता प्राप्त सेंटर में जांच संभव नहीं थी इसलिए श्रीलंका क्रिकेट ने उनके गेंदबाजी एक्शन की फुटेज भेजी थी।

बयान में कहा गया है, "विशेषज्ञों के पैनल ने धनंजय के वीडियो फुटेज को देखा और पैनल ने माना कि गेंदबाजी करते हुए उनकी कोहनी 15 डिग्री की सीमा में ही मुड़ रही है।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार