श्रीलंका के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में भारतीय टीम 0-1 से पिछड़ रही है। पहले वनडे में भारत को जीत के लिए आखिरी 14 गेंदों पर सिर्फ 1 रन चाहिए था लेकिन आखिरी बल्लेबाज वो नहीं बना पाए और मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद दूसरे वनडे में भी रोहित शर्मा ने शानदार खेल दिखाते हुए अर्द्धशतक लगाया लेकिन बाकी बल्लेबाजों ने एक बार फिर से निराश किया और 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी टीम 208 रन पर ऑल आउट हो गई, जिससे श्रीलंका 32 रनों से जीत गई।

Advertisement

श्रीलंका के सीरीज में 1-0 से आगे होने से दबाव भारतीय टीम पर है और अब बुधवार, 7 अगस्त, 2024 को होने वाले अंतिम मैच पर निगाहें होंगी। हालांकि, इस मैच से पहले भारतीय टीम और फैंस के लिए एक बुरी खबर ये है कि इस मैच के दौरान बारिश खलल डाल सकती है। आइए जानते हैं कि इस मैच के दौरान कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मौसम कैसा रहेगा।

Advertisement

Accuweather.com के अनुसार, 7 अगस्त, 2024 को भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले अंतिम वनडे के दौरान तापमान 31°C से 35°C के बीच रहने का अनुमान है। 22 किमी/घंटा की रफ़्तार से हवाएं चलने के साथ, गरज के साथ बारिश की 24% संभावना है। इस मैच के दौरान घने बादल छाए रहने की उम्मीद है, जो 81% से ज़्यादा होने की उम्मीद है। ज़ाहिर है कि मौसम की रिपोर्ट के हिसाब से इस मैच में बारिश का खलल पड़ सकता है।

ऐसे में अब भारतीय फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि इस मैच से बारिश दूर ही रहे और उन्हें पूरे 100 ओवर का मैच देखने को मिले। अगर पूरा मैच होता है तो भारतीय बल्लेबाजों की एक बार फिर से अग्निपरीक्षा होगी क्योंकि रोहित शर्मा को छोड़कर अन्य कोई भी बल्लेबाज अर्द्धशतक भी नहीं लगा पाया है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोहित शर्मा तीसरे वनडे के लिए टीम में कोई बदलाव करते हैं या उसी प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार