नई दिल्ली, 02 मार्च (CRICKETNMORE) । श्रीलंकाई तेज गेदंबाज सुरंगा लकमाल पर आईसीसी वर्ल्ड कप-2015 के 22वें मैच में दो बीमर फेंकने के बाद किसी तरह का अफसोस न जताने के कारण मैच फीस का 30 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। वेस्टपैक स्टेडियम में हुए पूल-ए के इस मैच में श्रीलंका ने इंग्लैंड को नौ विकेट से मात दी थी।
Advertisement
पहले बल्लेबाजी कर रहे इंग्लैंड की पारी के आखिरी ओवर में दो बीमर फेंकने के बाद अंपायर रॉड टकर ने लकमाल को गेंदबाजी करने से रोक दिया और तिलकरत्ने दिलशान को यह दो गेंदें फेंकनी पड़ीं।
Advertisement
आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर मैच रेफरी ने कहा, "मैंने अपना निर्णय इस आधार पर लिया कि लकमाल की गेंदबाजी खतरनाक और अनुचित थी। लकमाल ने गेंदबाजी की अपनी आक्रामकता में कोई कमी नहीं लाई और न ही उन्होंने इसके लिए कोई माफी ही मांगी।"