कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2020) के 11वें मुकाबले में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स और बारबाडोस ट्राइडेंट्स की टीम एक दूसरे से भिड़ेंगी। यह मैच 25 अगस्त को भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisement

पैट्रियट्स की टीम शुरुआत के अपने तीनों मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। दूसरी तरफ बारबाडोस ट्राइडेंट्स की टीम ने 3 मैचों में से सिर्फ एक में जीत हासिल की है और वो पॉइंट्स टेबल में पांचवे स्थान पर मौजूद है। बारबाडोस की टीम ने इस सीपीएल में एकमात्र मैच पैट्रियट्स के खिलाफ ही जीता है जब दोनों टीमें सीपीएल के दूसरे मुकाबले में ही एक दूसरे से भिड़ी थी।

Advertisement

Head To Head रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच आजतक सीपीएल के इतिहास में कुल 11 मुकाबले खेले गए है जिसमें पैट्रियट्स की टीम ने 7 तो वही बारबडोस की टीम को सिर्फ 4 मैचों में जीत मिली है।

बारबाडोस ट्राइडेंट्स

गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही बारबाडोस के सामने परेशानी बनी हुई है। गेंदबाजी में राशिद खान और मिचेल सैंटनर जैसे स्टार खिलाड़ी हैं,लेकिन अब तक वह अपना कमाल नहीं दिखा पाए हैं। इसके अलावा वॉल्श जूनियर भी अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। 

Advertisement

बारबाडोस के बल्लेबाज भी खुल कर नहीं खेल पा रहे है। इस मैच में कहीं ना कहीं ओपनर जॉनसन चार्ल्स से सभी को उम्मीद होगी। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कोरी एंडरसन और साई होप का भी बल्ला खामोश रहा है ऐसे में बारबाडोस की टीम यह चाहेगी की ये दोनों भी टीम के लिए रन बटोरें।

संभावित प्लेइंग XI

जॉनसन चार्ल्स, शाई होप (विकेटकीपर), कोरी एंडरसन, काइल मेयर्स, जोनाथन कार्टर, जेसन होल्डर (कप्तान), एश्ले नर्स, रेमन रीफर, मिचेल सैंटनर, राशिद खान, हेडन वॉल्श जूनियर

Advertisement

सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स

पैट्रियट्स के पास एविन लुईस, क्रिस लिन और बेन डंक जैसे खतरनाक बल्लेबाज है लेकिन अभी तक के सीपीएल में उन्होंने कुछ खास कमाल नहीं किया है। इस मैच में पैट्रियट्स की टीम चाहेगी की ये बल्लेबाज चले और तेजी से रन बनाए।

पैट्रियट्स की गेंदबाजी की बात करे तो टीम में सोहेल तनवीर, ईश सोढ़ी तथा शेल्डन कॉटरेल के रूप में कुछ अनुभवी गेंदबाज है लेकिन वो समय पर विकेट निकालने में सफल नहीं हुए है। 

Advertisement

संभावित प्लेइंग XI

क्रिस लिन, एविन लुईस, जोशुआ डी सिल्वा, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), बेन डंक, कीरन पॉवेल, सोहेल तनवीर, रयाद एमरिट (कप्तान), ईश सोढ़ी, शेल्डन कॉटरेल, जॉस-रस जग्गेसर

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार