कप्तान स्टेफनी टेलर (4/17) की शानदार गेंदबाजी और फिर (नाबाद 43) रन की पारी से वेस्टइंडीज की महिला टीम ने यहां सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीत क्लीन स्वीप कर लिया।

Advertisement

पाकिस्तान की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया लेकिन टेलर ने अंतिम ओवर में हैट्रिक लेकर उसकी पारी 19.4 ओवर में 102 रन पर ऑलआउट कर दी। पाकिस्तान की पारी में अलिया रियाज ने सर्वाधिक 29 रन बनाए।

टेलर ने 20 ओवरो में फातिमा शेख, डियाना बेग और अनम अमीन को आउट कर हैट्रिक पूरी की। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने टेलर के 41 गेंदों पर चार चौकों की मदद से नाबाद 43 रन की बदौलत 19.1 ओवर में चार विकेट पर 106 रन बनाकर मैच जीता।

वेस्टइंडीज की ओर से टेलर के अलावा अनिसा मोहम्मद ने तीन विकेट, शमिलिया कॉनेल ने दो विकेट और हेली मैथ्यूज ने एक विकेट लिया।

Advertisement

वेस्टइंडीज की पारी में टेलर के अलावा चेदान नेशन ने 20 और डियांद्रा डॉटिन ने 14 रन बनाए जबकि किसिया नाइट 24 रन बनाकर नाबाद रहीं।

पाकिस्तान की ओर से डियाना बेग ने दो विकेट लिए अनम अमिन और निदा दार ने एक-एक विकेट लिए।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार