ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith 9000 Test Runs) ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे एशेज सीरीज 2023 के मुकाबले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ( Rahul Dravid) का एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

Advertisement

स्मिथ टेस्ट मे सबसे तेज (पारियों) 9000 टेस्ट रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। अपनी पारी के 31 रन बनाते ही स्मिथ ने अपने 9000 टेस्ट रन पूरे कर लिए। वह 174 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। इस लिस्ट में वह द्रविड़ से आगे निकले हैं, उन्होंने 176 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। 172 पारियों के साथ कुमार संगाकारा पहले स्थान पर हैं। 

Advertisement

स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के चौथे खिलाड़ी बने हैं, जिसने इस फॉर्मेट में 9 हजार या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। पोंटिंग के नाम सबसे ज्यादा 13378 रन दर्ज हैं, वहीं एलन बॉर्डर ने 11174 रन और स्टीव वॉ ने 10927 रन बनाए थे। 

बता दें कि इंग्लैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत अच्छी रही और डेविड वॉर्नर-उस्मान ख्वाजा ने पहले विकेट के लिए 73 रन जोड़े। वॉर्नर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 88 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 66 रन बनाए।
इस मुकाबले के लि दोनों ही टीम के प्लेइंग इलेवन में एक-एक बदलाव देखने को मिला है। इंग्लैंड की टीम में चोटिल मोइन अली की जगह जोश टंग और ऑस्ट्रेलियाई टीम में स्कॉट बोलैंड की जगह मिचेल स्टार्क की वापसी हुई है। 

टीमें:

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (क्प्तान), नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड

Advertisement

Also Read: Live Scorecard

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिन्सन, जोश टंग, जेम्स एंडरसन

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार