ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith vs India) ने भारत के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट की पहली पारी में शानदार शतक जड़ा। स्मिथ ने 197 गेंदों में 140 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 2 छक्के जड़े। स्मिथ का सीरीज में यह लगातार दूसरा शतक है और इसके साथ ही उन्होंने कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

गावस्कर औऱ लारा की बराबरी

Advertisement

स्मिथ के टेस्ट करियर का यह 34वां शतक है। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से 7वें नंबर पर आ गए हैं। उनके अलावा सुनील गावस्कर, ब्रायन लारा. महेला जयवर्धने औऱ यूनिस खान ने भी इस फॉर्मेट में 34-34 शतक लगाए हैं। 

भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक

भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड स्मिथ ने अपने नाम कर लिया है। स्मिथ के भारत के खिलाफ टेस्ट में 43 पारी में 11 शतक हो गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने इंग्लैंड जो रूट को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने भारत के खिलाफ 55 टेस्ट पारी में 10 शतक लगाए हैं। वहीं भारत के खिलाफ उनका 16वां इंटरनेशनल शतक है, जो कि सबसे ज्यादा है। 

BGT में सबसे ज्यादा शतक

Advertisement

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में स्मिथ पहले नंबर पर आए गए हैं। स्मिथ का बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में यह दसवां शतक है औऱ इस लिस्ट में वह विराट कोहली औऱ सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 9-9 शतक दर्ज हैं। 

गावस्कर को छोड़ा पीछे

Advertisement

सबसे तेज 34 टेस्ट शतक पूरे करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में स्टीव स्मिथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।  उन्होंने 201 पारिय़ों में यह मुकाम हासिल कर सुनील गावस्कर औऱ यूनिस खान को पीछो छोड़ा, जिन्होंने इसके लिए 206 पारियां खेली थी। 192 पारी के साथ सचिन तेंदुलकर और 193 पारी के साथ रिकी पोंटिंग दूसरे नंबर पर हैं। 

बता दें कि इससे पहले ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेले गए सीरीज के तीसरे टेस्ट की पहली पारी में भी स्मिथ ने शतक जड़ा था। स्मिथ ने 190 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 101 रन की शानदार पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार