Sri Lanka vs Australia 2nd Test: स्टीव स्मिथ (Steve Smith) और मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) के शानदार शतकों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 298 रन बना लिए हैं।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत खराब रही और 15 रन के कुल स्कोर पर डेविड वॉर्नर (5 रन) को पहला झटका लगा। इसके बाद उस्मान ख्वाजा (37 रन) और मार्नस लाबुशेन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़े। उस्खान के आउट होने के बाद लाबुशेन ने स्टीव स्मिथ ने तीसरे विकेट के लिए 134 रनों की साझेदारी की।

लाबुशेन ने 156 गेदों में 12 चौकों की मदद से 104 रन बनाए। वहीं स्मिथ ने अपना 28वां टेस्ट शतक जड़ा और 109 रन बनाकर नाबाद हैं, उनके साथ एलेक्स कैरी (नाबाद 16)क्रीज पर मौजूद हैं। बता दें कि जनवरी 2021 के बाद यह स्मिथ का पहला टेस्ट शतक है।

डेब्यू मैच खेल रहे प्रभात जयसूर्या ने श्रीलंका के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा रमेश मेंडिस और कसुन रजिथा ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार