Steve Smith Took DRS Video: डार्विन टेस्ट (AUS vs BAN 1st Test) के तीसरे दिन शनिवार, 15 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ (Steve Smith) अपनी दूसरी पारी में 88 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने आउट होने से पहले एक मज़ेदार घटना को अंजाम दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये घटना ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के 14वें ओवर में घटी। बांग्लादेश के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ इबादत हुसैन डालने आए थे जिसकी पहली ही गेंद पर स्टीव स्मिथ ऑफ साइड में शॉट खेलने की कोशिश में चकमा खा गए।

यहां इबादत हुसैन ने ऑफ स्टंप के बाहर फुलर लेंथ की गेंद फेंकी थी, जिसे स्मिथ खेलने से चूक गए थे। ये गेंद स्मिथ के बैट के बेहद करीब से गुजरा था जिसके कारण गेंदबाज़ और विपक्षी टीम ने जोरदार अपील की। ध्यान दें कि जब अंपायर कुमार धर्मसेना अपने फैसले के बारे में सोच रहे थे, तभी स्टीव स्मिथ ने DRS लेने का फैसला कर दिया। यानी उन्होंने अंपायर के द्वारा आउट सिग्नल देने से पहले Review ले लिया था।

स्मिथ को एहसास हो गया था कि ग्राउंड अंपायर उन्हें आउट ही देंगे और हुआ भी ऐसा ही। अंपायर ने स्टीव को आउट दिया जो कि एक गलत फैसला था। रिप्ले में साफ दिखाई दिया कि गेंद बल्ले से नहीं लगी थी, बल्कि बल्ला जमीन से टकरा रहा था। यानी बल्ले का गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ था। तो ऐसे स्टीव स्मिथ ने पूरी हीरोगिरी दिखाकर अंपायर कुमार धर्मसेना को अपना फैसले बदलने पर मजबूर किया और खुद बाल-बाल अपना विकेट खोने से बच गए। आप इस घटना का वीडियो नीचे देख सकते हो।

मैच का हाल: डार्विन टेस्ट के तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 136 रन जोड़े हैं। इससे पहले वो अपनी पहली पारी में 198 रनों पर ऑल आउट हुए थे। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 426 रन बनाए थे। यानी वो ऑस्ट्रेलिया से अभी भी 92 रन आगे हैं।

ऐसी है दोनों टीमें

बांग्लादेश (प्लेइंग XI): शादमान इस्लाम, तंज़िद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), लिटन दास (विकेटकीपर), मुशफिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, इबादोत हुसैन।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): जेक वेदारल्ड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार