Advertisement

इंदौर, 8 अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में अपने दूसरे मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों मात खाने के बाद राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने कहा है कि टीम को थोड़ा और आक्रामकता के साथ खेलना चाहिए था। पंजाब ने शनिवार को होल्कर स्टेडियम में खेल गए मैच में पुणे को छह विकेट से हरा दिया।

पुणे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 163 रन बनाए। पंजाब ने एक ओवर पहले ही चार विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

Advertisement

PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

मैच के बाद स्मिथ ने कहा, "हमारा स्कोर थोड़ा कम रह गया। दूसरी पारी में पिच अच्छी हो गई थी और गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आ रही थी। लेकिन दिन में ऐसा नहीं था। हमें कुछ और रनों की जरूरत थी, लेकिन फिर भी जिस तरह की शुरुआत हमें मिली उसको देखते हुए हमने अच्छा किया।" उन्होंने कहा, "हमें थोड़ा और आक्रामकता के साथ खेलना था। बिना डरे। 160 रन अच्छा स्कोर था लेकिन, हमें इससे ज्यादा चाहिए था।" पुणे ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को मात दी थी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार