मुंबई, 25 मार्च| दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की बुधवार को एक बार फिर से अपील की। उन्होंने कहा कि लोग घर पर ही रहें और कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सरकार के आदेशों का पालन करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पूरे देश में 21 दिन तक लॉकडाउन का आदेश दिया है।

Advertisement

सचिन ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि लोगों को यह समझने की जरूरत है कि मौजूदा स्थिति छुट्टियों जैसी नहीं है, जहां लोग रोड पर घूम सकें और एक दूसरे से मिल सकें।

Advertisement

सचिन ने कहा, "नमस्ते, हमारी सरकार ने हम सभी से ये विनती की है कि अगले 21 दिनों तक हम सब अपने घरों से ना निकलें। फिर भी बहुत लोग इस निर्देश का पालन नहीं कर रहे हैं। इस मुश्किल समय में हम सबका ये कर्तव्य है कि हम घरों में रहें और यह समय अपने परिवार के साथ बिताएं और कोरोना वायरस का खात्मा करें।"

उन्होंने कहा, "हर किसी को लगता है कि उन्हें बाहर जाना चाहिए और दोस्तों से मिलना चाहिए। लेकिन, यह सही समय नहीं है। अभी यह देश के लिए बहुत हानिकारक है। याद रखिए, ये दिन छुट्टियों के दिन नहीं हैं।"

दिग्गज क्रिकेटर ने कहा, "हम सब अपने घरों में रहें। डॉक्टर्स, नर्सेस और हॉस्पिटल स्टाफ जो हमारे लिए लड़ रहे हैं, उनके लिए हम कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं और उनकी कही बातों को मान सकते हैं।"

सचिन ने कहा, "मैं और मेरा परिवार पिछले 10 दिनों से अपने दोस्तों से नहीं मिला है और हम अगले 21 दिन तक ऐसा ही करने वाले हैं। हम खुद और अपने परिवार को केवल घर में रहकर ही बचा सकते हैं और कोरोना को फैलने से रोकने में मदद कर सकते है।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार