वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज विवियन रिचर्डस (Vivian Richards) ने भारत और इंग्लैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में स्पिन समर्थित पिच को लेकर चल रही बहस के बीच इस पिच का बचाव किया है। भारत और इंग्लैंड के बीच मेटोरा के इस मैदान पर तीसरा टेस्ट मैच खेला गया था जो डे-नाईट था। यह मुकाबला महज दो दिनों में खत्म हुआ था जिसमें भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया।

Advertisement

रिचर्डस ने अपने फेसबुक पेज पर वीडियो पोस्ट कर कहा, "मुझसे भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में खेले गए टेस्ट को लेकर कई सवाल पूछे गए और मैं इस बात से थोड़ा परेशान हूं कि पिच को लेकर इतना घमासान क्यों मचा है।"

Advertisement

पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि स्पिन समर्थित पिच होना टेस्ट क्रिकेट का एक दूसरा पहलू है।

उन्होंने कहा, "जो लोग इस पिच को लेकर घमासान मचा रहे हैं, मेरे विचार में उन्हें पता होना चाहिए कि कई बार तेज गेंदबाजों को मदद करने वाली पिचें होती है जहां गेंद काफी उछलती है जो बल्लेबाजों को दिक्कत देती है। कई बार बल्लेबाजों को इससे पार पाना होता है।"

रिचर्डस ने कहा, "लेकिन आपने यहां एक दूसरा पहलू देखा और मेरे ख्याल से इसलिए इसे टेस्ट क्रिकेट कहा जाता है क्योंकि यहां आपको हर एक चीज से स्पर्धा करनी होती है। अगर कोई विकेट को लेकर शिकायत कर रहा है कि इसमें ज्यादा स्पिन हो रही है तो उन्हें यह समझना होगा कि यह खेल का अलग पहलू है।"

रिचर्डस ने कहा, "लोगों को यह भूलना नहीं चाहिए कि अगर आप भारत जा रहे हैं तो आपको ऐसी पिच मिलेंगी। आप ऐसी जगह जा रहे हैं जहां स्पिन वातावरण होता है। आपको इसके लिए तैयारी करने की जरुरत है।"

Advertisement

उन्होंने कहा कि इंग्लैंड को तीसरे और चौथे टेस्ट के बीच जो समय मिला है उसे उसका उपयोग करना चाहिए और यहां के वातावरण में खेलने की तैयारी करनी चाहिए।

रिचर्डस ने कहा, "पिच को लेकर घमासान मचाने से अच्छा है कि इंग्लैंड तीसरे और चौथे टेस्ट के बीच मिल रहे समय का उपयोग करे। तीसरा टेस्ट जल्दी खत्म होने से इंग्लैंड के लिए चीजों का आकलन करने का अच्छा अवसर है।"

उन्होंने कहा, "अगर मैं भारत में होता और मुझे पिच के लिए कोई तैयारी करनी होती हो मैं ऐसी ही पिच तैयार करता।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार