साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 7 विकेट से जीता। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है।

Advertisement

ईस्ट लंदन के बफेलो पार्क में खेले गए इस मुकाबले में आयरलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। गीली आउटफील्ड के चलते मैच में 3-3 ओवरों की कटौती की गई।

Advertisement

आयरलैंड की टीम ने निर्धारित 47 ओवरों में 7 विकेट खोकर 209 रन बनाए। इस टीम को सारा फोर्ब्स और कप्तान गैबी लुईस ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 11.1 ओवरों में 45 रन की साझेदारी की। लुईस 14 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।

यहां से सारा फोर्ब्स ने एमी हंटर के साथ दूसरे विकेट के लिए 63 गेंदों में 48 रन जुटाए। फोर्ब्स 71 गेंदों में 4 चौकों के साथ 42 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि हंटर ने 50 गेंदों में 32 रन की पारी खेली।

इनके अलावा, रेबेका स्टोकवेल ने 39 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि ओर्ला प्रेंडरगास्ट ने टीम के खाते में 28 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम की ओर से नॉनकुलुलेको म्लाबा ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि तुमी सेखुखुने ने 2 विकेट निकाले।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने महज 36.5 ओवरों में मैच अपने नाम कर लिया। कप्तान लौरा वोलवार्ड ने ताजमिन ब्रित्स के साथ पहले विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। लौरा 24 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुईं।

Advertisement

यहां से ताजमिन ने लारा गुडाल के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 रन जुटाए। गुडाल ने 20 रन बनाए, जबकि ताजमिन ने 27 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने महज 36.5 ओवरों में मैच अपने नाम कर लिया। कप्तान लौरा वोलवार्ड ने ताजमिन ब्रित्स के साथ पहले विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। लौरा 24 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुईं।

Also Read: LIVE Cricket Score

विपक्षी टीम की तरफ से कारा मर्रे ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि ओर्ला प्रेंडरगास्ट को 1 सफलता मिली।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार