एशेज सीरीज में 2-0 से पीछे चल रही इंग्लैंड पर एडिलेड में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भी हार का खतरा मंडराने लगा है। 435 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने चौथे दिन की समाप्ति के समय 207 रन पर 6 विकेट गंवा दिए हैं।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को जीत के लिए चौथी पारी में 435 रन का लक्ष्य दिया था। सीरीज में अपनी निराशाजनक बल्लेबाजी से जूझ रही इंग्लैंड की पारी फिर लड़खड़ा गई है। सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली 85 को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सका। जो रूट 39 और हैरी ब्रूक 30 को शुरुआत मिली, लेकिन वे अपनी पारी को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड के 6 विकेट पर 207 रन गिर गए हैं। जीत के लिए उसे 228 रन की जरूरत है और सिर्फ 4 विकेट शेष हैं। खेल समाप्ति के समय विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ 2 और विल जैक्स 11 रन पर नाबाद हैं।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान पैट कमिंस और ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने 3-3 विकेट लिए हैं।

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन के खेल की शुरुआत 4 विकेट पर 271 रन से की। हेड ने 142 और कैरी ने 52 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। हेड 219 गेंद पर 2 छक्के और 16 चौकों की मदद से 170 रन की पारी खेलकर आउट हुए। हेड और कैरी के बीच पांचवें विकेट के लिए 162 रन की बेहद अहम साझेदारी हुई। हेड का विकेट गिरने के बाद एलेक्स कैरी 72 रन बनाकर आउट हुए। कैरी का विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी जल्द ही 349 रन पर सिमट गई।

ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान पैट कमिंस और ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने 3-3 विकेट लिए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 371 रन बनाए थे। इंग्लैंड की पहली पारी 271 रन पर समाप्त हुई थी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार