टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 16वें मुकाबले में श्रीलंका ने ओमान को 105 रनों से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही श्रीलंका की टीम अपने ग्रुप के पॉइंट्स टेबल में नंबर वन पर पहुंच गई है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया था जिसके जवाब में ओमान की टीम सिर्फ 120 रन ही बना सकी और लंकाई टीम ने 105 रन से आसान सी जीत हासिल कर ली।

Advertisement

इस मैच में ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने उनका ये फैसला गलत साबित करते हुए स्कोरबोर्ड पर एक बड़ा स्कोर टांग दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 225 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया जिसमें कुसल मेंडिस (61), पवन रत्नायके (60) और कप्तान दसुन शनाका (50) ने शानदार अर्द्धशतकीय पारियां खेलीं। वहीं, ओमान के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट जितेन रामानंदी ने लिए। 

Advertisement

एक बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम कभी भी लक्ष्य के आस-पास पहुंचती हुई भी नजर नहीं आई। ओमान के दो बल्लेबाजों को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया। वो तो भला हो मोहम्मद नदीम और वसीम अली का जिन्होंने टीम को 100 का आंकड़ा पार करने में मदद की। नदीम ने 53 रन बनाए जबकि वसीम ने आउट होने से पहले 27 रनों की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

अंत में पूरी टीम ने 20 ओवर्स में 9 विकेट खोकर 120 रन बनाए। श्रीलंका के लिए दुश्मंथा चमीरा और महीश थीक्षणा ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिए। इस जीत के साथ ही श्रीलंका के दो मैचों में चार अंक हो गए हैं औऱ वो पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। इतना ही नहीं, इस बड़ी जीत से श्रीलंका का नेट रनरेट भी काफी अच्छा हो गया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार