India Probable Playing XI vs Namibia: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का 18वां मुकाबला भारत और नामीबिया (IND vs NAM) के बीच गुरुवार, 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बड़े बदलाव कर सकती है।
ईशान किशन हुए चोटिल, अभिषेक के खेलने पर सस्पेंस: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं। उन्हें जसप्रीत बुमराह का यॉर्कर सीधा बाएं पैर के अंगूठे पर लगा जिसके बाद वो दर्द से तड़प गए। इसके बाद वो प्रैक्टिस नहीं कर पाए और लंगड़ाकर चलते दिखे। उनकी चोट गंभीर होती है तो वो नामीबिया के खिलाफ मुकाबला मिस कर सकते हैं।
ईशान के अलावा अभिषेक शर्मा के खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है। वो पेट के इंफेक्शन के कारण हाल ही में अस्पताल में भर्ती हुए थे। वहां से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है, लेकिन वो मुकाबले के लिए तैयार हैं या नहीं, इस पर कुछ अपडेट नहीं आया है।
संजू और सुंदर को मिल सकता है मौका: भारतीय टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज़ ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। ऐसे में भारतीय XI में विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन और हरफनमौला खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर की एंट्री हो सकती है। भारत-नामीबिया मुकाबले में ये दोनों टीम इंडिया के लिए ओपनिंग भी कर सकती हैं। बताते चलें कि वाशिंगटन सुंदर पूरी तरह फिट हो गए हैं और अब प्लेइंग कॉम्बिनेशन में चयन के लिए उपलब्ध हैं।
बुमराह की होगी वापसी, सिराज का कटेगा पत्ता: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह पिछले मुकाबले में बीमार होने के कारण नहीं खेल पाए थे। हालांकि भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी ये है कि अब बुमराह पूरी तरह फिट हैं और नामीबिया के खिलाफ खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्हें मोहम्मद सिराज की जगह XI में चुना जा सकता है। उन्होंने पिछले मैच में 3 विकेट झटके थे।
भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा।