भारतीय क्रिकेट टीम के दो पूर्व कप्तानों, रोहित शर्मा और विराट कोहली, ने रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में बेहतरीन बल्लेबाजी की। पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन ने दोनों दिग्गजों की जमकर तारीफ की है।

Advertisement

रांची वनडे में रोहित शर्मा ने वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के शाहीद अफरीदी के रिकॉर्ड को तोड़ा।

Advertisement

आईएएनएस से बात करते हुए अतुल वासन ने कहा कि शाहीद अफरीदी निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए आते थे। वह लप्पेबाज थे। निचले क्रम में उन्हें सिर्फ हिट ही करना होता था। इसके विपरीत, रोहित ने बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। रोहित का रिकॉर्ड ज्यादा अहम है। रोहित छक्के लगाने की अपनी क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इस प्रतिभा के दम पर भारत को पहले भी मैच जिताए हैं।

अतुल वासन ने विराट कोहली के बारे में कहा, "वे अच्छे बल्लेबाज हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने शतक लगाया। वनडे फॉर्मेट में खेलने का उनका अपना एक तरीका है। वे पहले भी ऐसी पारियां खेलते रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि टेस्ट सीरीज में हार के बाद भारतीय टीम बदले की भावना से वनडे सीरीज में उतरी है। अच्छी बात है। भारतीय टीम ने अच्छा स्कोर बनाया है, लेकिन हमें गेंदबाजी अच्छी करनी होगी। रांची की पिच अच्छी है। दक्षिण अफ्रीका लक्ष्य हासिल करने की क्षमता रखती है। दक्षिण अफ्रीका पुरानी वाली टीम नहीं रही। पहले इस टीम के पास बेशक बड़े खिलाड़ी थे, लेकिन मौजूदा टीम में जो खिलाड़ी हैं, उनमें जीतने का माद्दा है। दक्षिण अफ्रीका अब चोकर्स नहीं रही। इसमें टीम के कप्तान का अहम रोल रहा है।"

रांची वनडे में रोहित शर्मा ने 51 गेंद पर 3 छक्के और 5 चौके की मदद से 57 रन बनाए। रोहित वनडे फॉर्मेट में अब सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित के अब 277 मैच की 269 पारी में 352 छक्के हो चुके हैं। दूसरे नंबर पर शाहिद अफरीदी हैं जिनके 398 मैच की 369 पारी में 351 छक्के हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि टेस्ट सीरीज में हार के बाद भारतीय टीम बदले की भावना से वनडे सीरीज में उतरी है। अच्छी बात है। भारतीय टीम ने अच्छा स्कोर बनाया है, लेकिन हमें गेंदबाजी अच्छी करनी होगी। रांची की पिच अच्छी है। दक्षिण अफ्रीका लक्ष्य हासिल करने की क्षमता रखती है। दक्षिण अफ्रीका पुरानी वाली टीम नहीं रही। पहले इस टीम के पास बेशक बड़े खिलाड़ी थे, लेकिन मौजूदा टीम में जो खिलाड़ी हैं, उनमें जीतने का माद्दा है। दक्षिण अफ्रीका अब चोकर्स नहीं रही। इसमें टीम के कप्तान का अहम रोल रहा है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

विराट के शतक और रोहित के अर्धशतक की बदौलत भारत ने रांची वनडे में 349 रन बनाए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार