India Vs Pakistan: एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच मैदान पर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान के खिलाफ उकसाने वाले इशारों को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, बीसीसीआई ने 21 सितंबर को दुबई में खेले गए सुपर-4 मुकाबले के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों के व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताई।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, बुधवार को दर्ज शिकायत में वीडियो सबूत भी शामिल हैं। मुख्य आरोप हैं कि हारिस रऊफ ने भारतीय प्रशंसकों के 'कोहली-कोहली' नारों का जवाब देते हुए '6-0' का इशारा किया था। इसके अलावा, उन्होंने भारतीय ओपनर शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। रऊफ ने विकेट लेने के बाद सूर्यकुमार यादव के खिलाफ भी उकसाने वाला इशारा किया था।

वहीं, साहिबजादा फरहान के 'गन फायरिंग' वाले सेलिब्रेशन को लेकर भी आपत्ति जताई गई है। फरहान ने अर्धशतक पूरा करने के बाद बल्ले को 'गन' की तरह इस्तेमाल किया था।

बीसीसीआई की आपत्ति के जवाब में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के बयान को 'राजनीतिक' बताते हुए आईसीसी का दरवाजा खटखटाया है।

पीसीबी ने 14 सितंबर के मैच (भारत की 7 विकेट से जीत) के बाद सूर्यकुमार यादव के बयान पर शिकायत की। सूर्यकुमार यादव ने मैच जीत को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को समर्पित करते हुए भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी की सराहना की थी।

Advertisement

बीसीसीआई की आपत्ति के जवाब में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के बयान को 'राजनीतिक' बताते हुए आईसीसी का दरवाजा खटखटाया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

पीसीबी का दावा है कि यह बयान राजनीतिक है और आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन करता है। हालांकि, शिकायत 7 दिनों की समय सीमा में दर्ज हुई या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार