एशिया कप सुपर-4 के पहले मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया। बांग्लादेश को जीत के लिए 169 रन की जरूरत थी। बांग्लादेश ने 19.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाकर 4 विकेट से जीत हासिल कर ली।

Advertisement

दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश को सलामी बल्लेबाज सैफ हसन ने तेज शुरुआत दी। हसन ने 45 गेंद पर 4 छक्के और 2 चौके की मदद से 61 रन की पारी खेल जीत की मजबूत नींव रखी। इसके बाद तौहीद ह्रदोय ने 37 गेंद पर 2 छक्के और 4 चौके की मदद से 58 रन की पारी खेल बांग्लादेश की जीत पर मुहर लगा दी। कप्तान लिटन दास ने 16 गेंद पर 23, जाकेर अली 4 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

श्रीलंकाई गेंदबाजों ने निराश किया। पूरी पारी के दौरान श्रीलंका के गेंदबाज कभी बांग्लादेश पर हावी होते हुए नजर नहीं आए। दासुन शनाका ने आखिरी ओवर में दो विकेट लेकर मैच में रोमांच लाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। नुवान थुसारा महंगे रहे और 4 ओवर में 42 रन लुटाए और 1 विकेट लिया। दुश्मंथा चमीरा को 1 विकेट मिला। हसरंगा और शनाका को 2-2 विकेट मिले।

दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश को सलामी बल्लेबाज सैफ हसन ने तेज शुरुआत दी। हसन ने 45 गेंद पर 4 छक्के और 2 चौके की मदद से 61 रन की पारी खेल जीत की मजबूत नींव रखी। इसके बाद तौहीद ह्रदोय ने 37 गेंद पर 2 छक्के और 4 चौके की मदद से 58 रन की पारी खेल बांग्लादेश की जीत पर मुहर लगा दी। कप्तान लिटन दास ने 16 गेंद पर 23, जाकेर अली 4 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हुए।

Also Read: LIVE Cricket Score

बांग्लादेश के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने एक बार फिर से श्रेष्ठ गेंदबाज की। बाएं हाथ के इस घातक गेंदबाज ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने कुसाल परेरा, कामिंडु मेंडिस और हसरंगा के बड़े विकेट लिए। महेदी हसन ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 और तस्कीन अहमद ने 4 ओवर में 37 रन देकर 1 विकेट लिए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार