एशिया कप 2025 के सुपर-4 का पहला मैच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

Advertisement

टॉस जीतने के बाद लिटन दास ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। जब मैंने पहला चरण देखा था, तो सभी मैच बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीमों ने जीते थे। पिच को लेकर भी अनिश्चितता है। हम मैच खेलने के लिए उत्साहित हैं। टीम दो बदलाव के साथ उतर रही है।"

Advertisement

श्रीलंकाई कप्तान चरिथ असालंका ने कहा, "टॉस जीतकर हम भी गेंदबाजी का ही फैसला करते। इस पिच पर मैच हो चुका है। टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं, जो अब परिपक्व हो रहे हैं। प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।"

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच अब तक 21 टी20 मैच खेले गए हैं। 13 मैचों में श्रीलंका विजयी रही है, जबकि बांग्लादेश ने 8 मैच जीते हैं। मौजूदा टूर्नामेंट के लीग स्टेज में भी श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराया था और ग्रुप के शीर्ष टीम के रूप में सुपर-4 में पहुंची है।

श्रीलंका इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। अपने आखिरी मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया था। 170 का लक्ष्य श्रीलंका ने 18.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाकर हासिल किया था। कुसाल मेंडिस ने 52 गेंद पर नाबाद 74 रन की पारी खेली थी। पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या की कोचिंग में श्रीलंका बेहतरीन क्रिकेट खेल रही है।

श्रीलंका प्लेइंग इलेवन:

Advertisement

पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेल्लालेज, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा

श्रीलंका प्लेइंग इलेवन:

Also Read: LIVE Cricket Score

सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जाकेर अली, महेदी हसन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार