एशिया कप सुपर-4 के पहले मैच में श्रीलंका ने पूर्व कप्तान दासुन शनाका के अर्धशतक के दम पर बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 169 रन का लक्ष्य रखा है।

Advertisement

बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को पाथुम निसांका और कुसाल मेंडिस ने तेज शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े। निसांका 15 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कुसाल मेंडिस भी 25 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद श्रीलंका ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए।

Advertisement

लगातार गिरते विकेटों के बीच पूर्व कप्तान दासुन शनाका ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया और 37 गेंद पर 6 छक्के और 3 चौके की मदद से 64 रन बनाकर नाबाद रहे। शनाका की पारी के दम पर ही श्रीलंका ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 168 रन बनाए। कप्तान चरिथ असलांका ने 12 गेंद पर 21 और कुसाल परेरा ने 16 गेंद पर 16 रन की पारी खेली।

बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को पाथुम निसांका और कुसाल मेंडिस ने तेज शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े। निसांका 15 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कुसाल मेंडिस भी 25 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद श्रीलंका ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

बांग्लादेश के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने एक बार फिर से श्रेष्ठ गेंदबाज की। बाएं हाथ के इस घातक गेंदबाज ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने कुसाल परेरा, कामिंडु मेंडिस और हसरंगा के बड़े विकेट लिए। महेदी हसन ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 और तस्कीन अहमद ने 4 ओवर में 37 रन देकर 1 विकेट लिए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार