तस्मानिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने ऑस्ट्रेलिया डोमेस्टिक वनडे कप 2025-26 में विक्टोरिया के खिलाफ तूफानी शतक जड़ा। मैथ्यू वेड ने 68 गेंदों में 105 रन की पारी खेली, जिसमें 6 छक्के और 8 चौके शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत टीम ने 381 रन बनाए।

Advertisement

शुक्रवार को मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी तस्मानिया की शुरुआत खराब रही। इस टीम ने 1.4 ओवर में कालेब ज्वेल के रूप में जल्द पहला विकेट गंवाया। कालेब अपना खाता तक नहीं खोल सके। इसके बाद जेक वेदराल्ड भी खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए।

Advertisement

टीम ने 58 स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवाया, जिसमें 53 रन मिचेल ओवन के बल्ले से निकले, जिन्होंने अपनी पारी में 4 छक्के और 5 चौके लगाए।

यहां से ब्यू वेबस्टर ने कप्तान जॉर्डन सिल्क के साथ चौथे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। जॉर्डन 31 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए।

ब्यू वेबस्टर ने इसके बाद मैथ्यू वेड के साथ पांचवें विकेट के लिए 101 रन जोड़ते हुए तस्मानिया को मजबूत स्थिति में ला दिया। वेबस्टर 95 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 81 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

मैथ्यू वेड ने निखिल चौधरी के साथ छठे विकेट के लिए 80 रन जोड़े। वेड 105 रन बनाकर आउट हुए, जबकि निखिल चौधरी ने 49 गेंदों में 67 रन की पारी खेली।

Advertisement

ब्यू वेबस्टर ने इसके बाद मैथ्यू वेड के साथ पांचवें विकेट के लिए 101 रन जोड़ते हुए तस्मानिया को मजबूत स्थिति में ला दिया। वेबस्टर 95 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 81 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

Also Read: LIVE Cricket Score

प्वाइंट्स टेबल को देखें, तो अपना पहला मैच जीतकर तस्मानिया दूसरे स्थान पर मौजूद है, जबकि शुरुआती मुकाबला गंवाने के बाद विक्टोरिया की टीम छठे पायदान पर है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार