Australia Domestic One Day Cup: ऑस्ट्रेलिया डोमेस्टिक वनडे कप 2025-26 के पहले मुकाबले में तस्मानिया ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। इस टीम ने मंगलवार को क्रिकेट सेंट्रल में खेले गए मुकाबले में न्यू साउथ वेल्स को 2 विकेट से शिकस्त दी।

Advertisement

मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यू साउथ वेल्स 49.4 ओवरों में 224 रन पर सिमट गई। टीम ने 42 रन तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे।

Advertisement

यहां से कर्टिस पैटर्सन ने मोइजेस हेनरिक्स के साथ चौथे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।

हेनरिक्स 51 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पैटर्सन ने स्कोर को आगे बढ़ाया।

कर्टिस पैटर्सन 125 गेंदों में 110 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 10 चौके शामिल थे। उनके अलावा तनवीर सांघा ने 26 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

विपक्षी खेमे से ब्यू वेबस्टर और नाथन एलिस ने 3-3 विकेट अपने नाम किए, जबकि निखिल चौधरी ने 2 विकेट हासिल किए।

Advertisement

इसके जवाब में तस्मानिया की टीम ने चार गेंदें शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। तस्मानिया की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। इस टीम ने दूसरे ओवर की लगातार दो गेंदों पर विकेट गंवाए। टीम महज 42 रन तक अपने चार विकेट खो चुकी थी।

यहां से जेक वेदराल्ड ने मैथ्यू वेड के साथ पांचवें विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। वेदराल्ड 51 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मैथ्यू वेड ने 41 गेंदों में 40 रन की पारी खेली।

इसके जवाब में तस्मानिया की टीम ने चार गेंदें शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। तस्मानिया की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। इस टीम ने दूसरे ओवर की लगातार दो गेंदों पर विकेट गंवाए। टीम महज 42 रन तक अपने चार विकेट खो चुकी थी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

होप 91 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 49 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि कुहनेमैन ने 71 गेंदों में एक छक्के और 4 चौकों की मदद से 56 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से सीन एबॉट, रयान हैडली और तनवीर सांघा ने 2-2 विकेट हासिल किए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार