Steve Smith: चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, हालांकि वह टेस्ट और टी20 क्रिकेट के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Advertisement

35 वर्षीय स्मिथ ने भारत के हाथों मिली हार के तुरंत बाद ही अपनी टीम के साथियों को अपने संन्यास के बारे में सूचित कर दिया था कि उन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच खेल लिया है, जिसका मतलब है कि वह 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। स्मिथ चैंपियंस ट्रॉफी में पैट कमिंस की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान थे।

Advertisement

स्मिथ ने कहा, "यह एक बेहतरीन यात्रा रही है और मैंने हर एक क्षण को भरपूर जिया है। इस यात्रा की कई सुनहरी यादें जिसमें दो वर्ल्ड कप भी शामिल हैं। अब 2027 के वर्ल्ड कप की तैयारी करने का समय है तो मुझे ऐसा लगता है कि यह मेरी विदाई का सही समय है।''

टेस्ट क्रिकेट अभी भी मेरी प्राथमिकता है और मैं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ओर देख रहा हूं। इसके बाद सर्दियों में वेस्टइंडीज के खिलाफ और घर पर इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज है। टेस्ट क्रिकेट में योगदान देने के लिए अभी मेरे अंदर काफी खेल बाकी है।"

स्मिथ को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया के दल में जगह नहीं मिली थी, वह इस समय ऑस्ट्रेलिया की टी20 योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं लेकिन उन्होंने कहा है कि 2028 में होने वाले लॉस एंजेलिस ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करना चाहेंगे।

स्मिथ ने वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक बल्लेबाज के रूप में संन्यास लिया है। वह इस प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में 12वें स्थान पर हैं, हालांकि सिर्फ पांच बल्लेबाजों ने ही उनके 12 वनडे शतकों से अधिक शतक लगाए हैं। इन पांच बल्लेबाजों में सिर्फ डेविड वॉर्नर की ही औसत स्मिथ से बेहतर है। स्मिथ ने 2010 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लेग स्पिन ऑलराउंडर के रूप में डेब्यू किया था और उन्होंने 170 वनडे में 43.28 की औसत से 5800 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने 34.67 की औसत से 28 विकेट भी हासिल किए।

Advertisement

स्मिथ को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया के दल में जगह नहीं मिली थी, वह इस समय ऑस्ट्रेलिया की टी20 योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं लेकिन उन्होंने कहा है कि 2028 में होने वाले लॉस एंजेलिस ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करना चाहेंगे।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार